बिहार में आंशिक बदली, बारिश के आसार

पटना, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। सोमवार को राज्य के कई क्षेत्रों में हुई मामूली बारिश के बाद कई क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अन्य शहरों में, भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 24.8 डिग्री और पूर्णिया का 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे जबकि राज्य के उत्तर और पूर्वी इलाकों में बारिश के आसार हैं। हालांकि भारी बारिश की संभावना नहीं है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 5.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493