प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंची, सोनभद्र जा नरसंहार पीड़ितों से करेंगी मुलाकात (लीड-1)

वाराणसी, 13 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोनभद्र जाने के लिए वाराणसी पहुंच गई हैं। अब वह यहां से सड़क मार्ग से सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव पहुंचेगी, जहां वह भूमि विवाद में मारे गए लोगों के आश्रितों और घायलों से मुलाकात करेंगी।

प्रियंका के स्वागत लिए कांग्रेस विधायक दल के नेता लल्लू सिंह, रामनगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रेखा शर्मा, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी, बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने प्रियंका गांधी के आगमन के मद्देनजर उभ्भा समेत आसपास के गांवों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी है। साथ ही संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है।

ज्ञात हो कि 17 जुलाई को हुए गोलीकांड के बाद भी पीड़ितों से मुलाकात के लिए प्रियंका पहुंचीं थीं लेकिन शासन ने रास्ते में उन्हें रोककर चुनार किले के गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया था।

24 घंटे तक चली रस्साकसी के बाद किले के गेस्ट हाउस में ही पीड़ितों के कुछ परिजनों से प्रियंका की मुलाकात कराई गई थी। उसी समय प्रियंका ने कहा था कि सभी पीड़ितों से गांव में ही मिलने जल्द आऊंगी।

प्रियंका गांधी के जारी कार्यक्रम के मुताबिक वह बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से ही सोनभद्र जाएंगी। दोपहर डेढ़ बजे तक प्रियंका उभ्भा पहुंचेंगी। वह करीब डेढ़ घंटा पीड़ितों के बीच रहने के बाद वापस वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493