उप्र में पारा लुढ़का, बारिश के आसार

लखनऊ, 13 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी के आस-पास के क्षेत्रों में कल रात हुई बारिश ने तापमान को लुढ़का दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के अंदर बारिश के आसार जाताएं हैं। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मनसून की अक्षीय रेखा उत्तर प्रदेश, से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है। जल्द ही यह प्रभावी होते हुए एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाएगा, जिस कारण नमी बढ़ेगी और बारिश के आसार बन रहे हैं।

मंगलवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 27 डिग्री, फैजाबाद का 26 डिग्री, बरेली का 27 डिग्री और गोरखपुर का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493