यूनेस्को ने 70वीं वर्षगांठ पर जारी किए संस्मरण सिक्के

पेरिस, 19 जनवरी (आईएएनएस)। यूनेस्को ने सोमवार को अपनी 70वीं वर्षगांठके उपलक्ष्य में संस्मरण सिक्कों का नया संग्रह जारी किया, जो प्राकृतिक स्थानों पर आधारित है। इसमें ग्रेट बैरियर रीफ (आस्ट्रेलिया), द रॉकी माउंटेन्स (कनाडा) और माउंट फूजी (जापान) और अन्य प्राकृतिक स्थल शामिल हैं।

सोने और चांदी दोनों धातुओं में जारी किए गए इन सिक्कों में न सिर्फ प्रत्येक स्थान की प्राकृतिक सुंदरता झलकती है बल्कि यूनेस्को विश्व विरासत स्थल के रूप में सार्वकालिक और सार्वभौमिक मूल्य भी प्रतिबिंबित होते हैं।

बयान के मुताबिक यूनेस्को ने 2012 में स्विस कंपनी प्रोड्यूट्स आर्टिस्टीक्स मेटॉक्स प्रेसियक्स की साझेदारी में ‘संस्मरण सिक्कों और मेडल कार्यक्रमों’ की स्थापना की। ये सिक्के फरवरी से उपलब्ध होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493