बिहार में आंशिक बादल छाए, बारिश के आसार

पटना, 17 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में आने वाले 24 घंटे में बारिश के आसार जताए हैं। राजधानी पटना का शनिवार का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की उम्म्ीाद है। इस दौरान राज्य में अभी भारी बारिश के आसार नहीं है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री, गया का 24़.6 डिग्री और पूर्णिया में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 21़30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493