भोपाल, 21 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बाबूलाल गौर का यहां एक अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे।
वे 89 वर्ष के थे।
मंगलवार को तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “श्री बाबूलाल गौर जी ने कई दशकों तक जनता की सेवा की। जन संघ के समय से वे हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे थे। एक मंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई प्रयास किए।”
उन्होंने कहा, “उनके निधन पर दुख हुआ। उनके परिवार तथा समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”
dharmpath.com dharmpath