डियोगो ने थाई क्लब बुरिराम से किया करार

रियो डी जेनेरियो, 20 जनवरी (आईएएनएस)। थाईलैंड के फुटबाल क्लब बुरिराम युनाइटेड ने बुधवार को ब्राजीली स्ट्राइकर डियोगो के साथ करार की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्लब ने हालांकि यह नहीं बताया है कि उसने इस करार के बदले डियोगो को कितनी राशि दी है।

बुरिराम की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 27 साल के डियोगो ने ब्राजीली क्लब पाल्मीरास का साथ छोड़ते हुए दो साल के लिए बुरिराम का दामन थामा है।

डियोगो ने 2014 में पाल्मीरास के लिए 34 मैचों में खेलते हुए सिर्फ एक गोल किया। वह जनवरी में स्थानीय प्रतिद्वंद्वी क्लब पोर्टुगीजा का साथ छोड़कर पाल्मीरास से जुड़े थे।

एक समय ब्राजील के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिने जाने वाले डियोगो चोट के कारण वह ऊंचाई नहीं प्राप्त कर सके, जिसकी उनसे उम्मीद थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493