साभार

दबाव से घिरी प्रेस काउन्सिल,अपना फैसला बदला, स्वतंत्र मीडिया की जरूरत को स्वीकारा

नई दिल्ली : कश्मीर टाइम्स की कार्यकारी संपादक अनुराधा भसीन द्वारा ‘पत्रकारिता की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग’ करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी. इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले ही प्रेस कॉउंसिल ऑफ़ इंडिया ने अपने पुराने फैसले को बदल लिया है. पहले प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया(पीसीआई) ने मीडिया पर शिकंजा कसने की बात कही थी. पीसीआई के सचिव अनुपमा भटनागर ने एक चिट्ठी जारी कर कहा कि काउंसिल प्रेस की स्वतंत्रता के साथ खड़ी है और बुधवार को होने वाली सुनवाई में काउंसिल कश्मीर टाइम्स के साथ खड़ा है.

प्रेस काउंसिल के सदस्यों ने बताया कि काउंसिल के चैयरमेन का फैसला आम सहमति से नहीं लिया गया था.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493