बिहार उमस एवं गर्मी से बदहाल

पटना, 28 अगस्त – बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं, लेकिन वातावरण में नमी की अधिकता के कारण उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी हुई है। राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में राज्य में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। हालांकि, कई स्थानों पर हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

राज्य के अन्य शहरों, गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर और पूर्णिया का 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493