लड़कियों के साथ टॉपलेस फोटोशूट नहीं करेंगी एनिस्टन

लास एंजेलिस, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने भले ही अपने मित्र और पुरुष हेयरस्टाइलिस्ट क्रिस मैकमिलन के साथ एक पत्रिका के लिए टॉपलेस फोटोशूट किया लेकिन वह ऐसा कुछ लड़कियों के साथ करने का इरादा नहीं रखतीं।

वेबसाइट मिरर डॉट को डॉट यूके ने एनिस्टन के हवाले से लिखा है, “यह अलग है। मैं किसी महिला मित्र के साथ ऐसा नहीं कर सकती। मैं ऐसा करते हुए सहज महसूस नहीं करती।”

टेलीविजन धारावहिक ‘फ्रेंड्स’ में काम कर चुकीं एनिस्टन ने एलोर पत्रिका के लिए मैकमिलन के साथ टॉपलेस फोटोशूट किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493