चीन की टेनिस स्टार ली ना गृहिणी बनकर रोमांचित

मेलबर्न, 20 जनवरी (आईएएनएस)। चीन की दिग्गज महिला टेनिस स्टार ली ना पति जियांग शान के साथ घर संभालने की अपनी नई भूमिका को लेकर बेहद रोमांचित हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पिछले वर्ष संन्यास ले चुकीं दो बार ग्रैंड स्लैम विजेता ली ना ने सोमवार को आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन अपने गर्भवती होने की घोषणा की और अपने प्रशंसकों को चौंका दिया।

ली ना ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपने गर्भवती होने का खुलासा करने के लिए नवंबर से अब तक का इंतजार किया, ताकि वह वहां इसका खुलासा कर सकें, जहां उन्होंने अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

ली ना ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मेरे लिए मेलबर्न की विशेष अहमियत है, इसलिए मुझे पता था कि यह मेरे लिए बहुत बड़ा क्षण होने वाला है।”

उन्होंने कहा, “मैं अपने सभी प्रशंसकों और मित्रों को सीधे यह बतना चाहती थी। जब मुझे अपने गर्भवती होने का पता चला तो मुझे महसूस हुआ जैसे अब तक का सबसे अच्छा उपहार मिल गया हो।”

ली ना मौजूदा आस्ट्रेलियन ओपन विजेता हैं। पिछले वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन जीतने के साथ ही उन्होंन अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग भी हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493