चेन्नई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में मंगलवार को एक बस गड्ढे में जा गिरी, जिसमें सात व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल से टेलीफोन पर आईएएनएस से कहा, “होगेनक्कल में एक खाड़ी में राज्य परिवहन निगम की एक बस के गिर जाने के कारण सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
एक अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना यहां से 340 किलोमीटर दूर होगेक्कल में दोपहर 1.10 बजे घटी।
उन्होंने कहा कि घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर है, जबकि कई यात्रियों की हड्डियां टूट गई हैं।
मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पीएमके संस्थापक एस.रामदास ने एक बयान में कहा कि धर्मपुरी क्षेत्र में जर्जर बसों का परिचालन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना परिवहन निगम के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath