सेलेना को भा रहा जेड का साथ ?

लॉस एंजेलिस, 21 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका सेलेना गोम्ज रूसी-जर्मन संगीत निर्माता व डीजे जेड के साथ अपने रिश्ते से खुश नजर आ रही हैं।

सेलेना ने रविवार रात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें वह व जेड साथ नजर आ रहे हैं। सेलेना ने तस्वीर के साथ एक संदेश भी लिखा, “आज रात लॉस एंजेलिस व इस रॉक संगीत की थोड़ी कमी खल रही है। शूटिंग जल्द शुरू हो रही है।”

इस पोस्ट के बाद जेड ने भी सेलेना की मौजूदगी वाली एक तस्वीर पोस्ट की।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ ने कई सूत्रों के हवाले से कहा कि ये जोड़ी एक नई संगीत एलबम या गाने पर मिलकर काम कर रही है। इस बात की पुष्टि हालिया तस्वीरों से बड़ी आसानी से हो रही है, जिसमें वे एक संगीत स्टूडियो में मिलकर काम करते नजर आ रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493