मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री लारा दत्ता की बेटी सायरा मंगलवार को तीन साल की हो गई।
टेनिस स्टार महेश भूपति की पत्नी लारा ने ट्विटर पर लिखा, “तो मेरी नन्ही बिटिया तीन साल की हो रही है। उसके लिए एक खास दिन की योजना बनाई है। खुशी का समय जल्दी बीत जाता है।”
इस माह की शुरुआत में लारा ने अपने प्रशंसकों को बताया था कि उन्हें बेटी के जन्मदिन के लिए केक का चुनाव करने में कितनी मशक्कत करनी पड़ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath