संगीत की दुनिया में कदम नहीं रखेंगे डेप

लॉस एंजेलिस, 21 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप कहते हैं कि उन्हें अभिनेताओं का संगीत जगत में आना पसंद नहीं है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, डेप वैसे तो इतने सालों में पर्दे पर और पर्दे से इतर भी कई बार अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन उनकी योजना अभिनय छोड़कर संगीत जगत में उतरने की बिल्कुल भी नहीं है।

समाचार पत्र ‘द सन’ के अनुसार डेप ने कहा, “अभिनय छोड़कर संगीत जगत में कदम रखने का विचार मेरे हिसाब से बकवास है। यह मुझे बीमार बना देता है। मुझे यह बात नापसंद है। वैसे आप मुझे गिटार बजाते हुए देख सकते हैं, ऐसा मैंने अपने 12 फिल्मों में किया भी है।”

डेप वैसे रॉक बैंड ‘ओसिस’, ‘मार्लिन मेसन’ गायक कीथ रिचर्डस और रेयान एडम्स जैसी संगीत हस्तियों के साथ मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं, लेकिन उनका कहना है कि संगीत के क्षेत्र में कदम रखने का उनका विचार बिल्कुल नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493