एफकॉन : कैमरून ने माली को बराबरी पर रोका

मलाबो (भूमध्यरेखीय गिनी), 21 जनवरी (आईएएनएस)। आखिरी क्षणों में डिफेंडर एंब्रोइस ओयोंगो के गोल की बदौलत कैमरून, अफ्रीकन कप ऑफ नेशन्स (एफकॉन) फुटबाल टूर्नामेंट के एक मुकाबले में माली को 1-1 से बराबरी पर रोकने में कामयाब रहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मिडफील्डर सांबू याटाबारे ने 71वें मिनट में गोल कर माली को बढ़त दिलाई।

ओयोंगो ने हालांकि, 84वें मिनट में माली के गोलकीपर सोउमाएला डियाकाइट को छकाते हुए गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

गौरतलब है कि कैमरून के खिलाफ क्वालीफाइंग चरण में केवल एक गोल हो सका और वह खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

कैमरून अगले मैच में शनिवार को मेजबान इक्वेटोरियल गिनी से भिड़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493