बीएसएफ चौकियों पर पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी (लीड-1)

जम्मू, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी रेंजर्स ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर से लगे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) की चौकियों पर बिना किसी उकसाहट के गोलीबारी शुरू कर दी।

यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान रेंजर्स ने आज सुबह अरनिया सेक्टर में बीएसएफ की तीन चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी।”

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने सुबह छह बजे गोलीबारी शुरू की। वे छोटे व स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बीएसएफ ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है और इलाके में दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है।”

अधिकारी ने बताया कि भारत की तरफ फिलहाल किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493