नई दिल्ली, 29 नवंबर - उत्पादन गतिविधियों में सुस्ती के कारण देश की समग्र विकास दर (जीडीपी) सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही (क्यू2) में घटकर 4.5 फीसदी हो गई। इस तरह लगातार पांचवीं तिमाही में भी जीडीपी में गिरावट दर्ज की गई है।