नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और 28 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि बजट सत्र का पहला भाग 23 फरवरी से 20 मार्च तक और दूसरे भाग 20 अप्रैल से आठ मई तक होगा।
रेल बजट 26 फरवरी को पेश होगा और 27 फरवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
dharmpath.com dharmpath