एफकॉन : कैमरून, आइवरी कोस्ट के मैच बराबरी पर छूटे (लीड-1)

बाटा (इक्वेटोरियल गिनी), 21 जनवरी (आईएएनएस)। अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स (एफकॉन) फुटबाल टुर्नामेंट के ग्रुप-डी के मुकाबले में कैमरून जहां माली को 1-1 से ड्रा पर रोकने में कामयाब रहा वहीं, आइवरी कोस्ट और मेजबान इक्वेटोरियल गिनी के बीच मैच भी बराबरी पर छूटा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे कैमरून के लिए मंगलवार को 84वें मिनट में डिफेंडर एंब्रोइस ओयोंगो ने गोल दागा जिसकी बदौलत टीम बराबरी करने में कामयाब रहीं।

इससे पूर्व मिडफील्डर सांबू याटाबारे ने 71वें मिनट में गोल कर माली को बढ़त दिलाई।

ग्रुप-डी के एक अन्य मैच में स्ट्राइकर मोहामेद यातारा ने मेजबान इक्वेटोरियल गिनी के लिए 36वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

इसके बाद हालांकि 57वें मिनट में महत्वपूर्ण स्ट्राइकर गेरविन्हो को लाल कार्ड दिखाए जाने के बाद मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा और उसे बाकी का मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

दस खिलाड़ियों के साथ खेलने का खामियाजा इक्वेटोरियल गिनी को आखिरकार 72वें मिनट में उठाना पड़ा जब सेडु डुंबिया ने विल्फ्रेड बोनी के पास पर गोल कर आइवरी कोस्ट को 1-1 से बराबरी दिला दी।

आइवरी कोस्ट अगले ग्रुप मैच में शनिवार माली से भिड़ेगा जबकि कैमरून का मुकाबला शनिवार को इक्वेटोरियल गिनी से होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493