न्यूयार्क, 21 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के मिसौरी में एक पांच वर्षीय बच्चे ने दुर्घटनावश अपने नौ महीने के भाई पर गोली चला दी, जिससे शिशु की मौत हो गई।
मीडिया ने बुधवार को घटना की जानकारी दी। बच्चे ने बिस्तर पर पड़े बंदूक से अनजाने में भाई पर गोली चला दी।
सीएनएन के मुताबिक एक महिला ने पुलिस को सूचित किया कि उसके पांच साल के बेटे ने छोटे भाई पर पेंटबॉल गन से गोली चला दी है।
शेरिफ डेरेन व्हाइट ने कहा, “वह पेंटबॉल गन नहीं थी। वह एक पॉइंट 22 कैलिबर मैगनम रिवाल्वर थी।”
अधिकारी घटना की छानबीन कर रहे हैं।
नोडावे काउंटी के शेरिफ ने कहा, “घटना गुमराह करने वाली नहीं लगती है, ऐसा लगता है कि दुर्घटनावश यह घटना घटी।”
अधिकारियों ने बताया कि रिवाल्वर बच्चे की मां की नहीं, बल्कि उनके किसी रिश्तेदार की है। पुलिस रिवाल्वर के मालिक के बारे में पता लगा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath