सोहा, कुणाल अपने घर पर करेंगे शादी

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान और अभिनेता कुणाल खेमू सादे समारोह में अपने आवास पर ही विवाह बंधन में बंधेंगे।

सोहा को यकीन है कि उनकी शादी उनके लिए बेहद खास होगी, जबकि उनकी मां अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने कहा कि वह अपनी बेटी के लिए बेहद खुश हैं।

सोहा और कुणाल रविवार को विवाह बंधन में बंधेंगे, लेकिन सोहा का विवाह समारोह उनके बड़े भाई अभिनेता सैफ अली खान की भव्य और बेहद शानदार विवाह समारोह से बिल्कुल उलट होगा।

सैफ, अभिनेत्री करीना कपूर के साथ दो साल पहले विवाह बंधन में बंधे थे।

सोहा ने कहा, “हमारी शादी हमारे घर पर ही होगी, जहां मैं और कुणाल रहते हैं। हम परिवार की मौजूदगी में सादगी से शादी करेंगे।”

सोहा और कुणाल कई सालों से रिश्ते में हैं और मुंबई में साथ रहते हैं। जोड़े ने पिछले साल पेरिस में सगाई की थी। दोनों ने 2009 में आई फिल्म ’99’ में साथ काम भी किया था।

शर्मिला ने कहा कि वह बेहद खुश हैं। पूर्व क्रिकेटर दिवंगत मंसूर अली खान पटौदी से विवाह करने वाली शर्मिला ने कहा, “हम अभी से जश्न मना रहे हैं.. शादी वाले दिन क्या होगा। पता नहीं, उस दिन मैं शायद थोड़ी भावुक हो जाऊंगी।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493