एआर रहमान ने ‘शिकारा’ के म्यूजिक की झलक दी

मुंबई, 7 जनवरी – बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने मंगलवार को आने वाली फिल्म ‘शिकारा : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर इसके संगीत की झलक दी। फिल्म से विधु विनोद चोपड़ा 13 साल बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आखरी हिंदी फिल्म ‘एकलव्य : द रॉयल गार्ड’ का निर्देशन किया था। यह फिल्म 2007 में आई थी।

जम्मू एवं कश्मीर राज्य में 19 जनवरी, 1990 को कश्मीरी पंडितों के साथ हुई भयावह हिंसा के बाद उनके पलायन की और हाल ही में अनुच्छद 370 को रद्द करने की कहानी फिल्म का विषय है।

ट्रेलर में आदिल खान को शिव कुमार धर और सादिया को शांति धारा के रूप में दिखाया गया है। इस इवेंट को विशेष बनाने के लिए रहमान ने फिल्म के थीम संगीत का लाइव प्रदर्शन कर, इसके साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493