सीरीज जीतने उतरेगा भारत : पुणे टी-20

पुणे, 10 जनवरी- यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में आज भारत तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। भारत इस समय सीरीज में 1-0 से आगे है और इस मैच को जीत वह सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं श्रीलंका बराबरी की कोशिश करेगी। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था जबकि दूसरे मैच में भारत ने जीत हासिल की थी।

भारत के लिए दूसरे मैच में जहां सब कुछ अच्छा रहा था वहीं श्रीलंका को हर विभाग में दिक्कतें आई थीं।

भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया था जिसमें अहम भूमिका नवदीप सैनी और शार्दूल ठाकुर ने निभाई थी। दोनों ने मिलकर पांच विकेट लिए थे। इंदौर में उम्मीद थी कि वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह अपना जलवा दिखाएंगे। वह हालांकि मिला-जुला प्रदर्शन ही कर सके थे।

वहीं बल्लेबाजी में लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, कोहली ने अहम योगदान दिया था और अच्छी बल्लेबाजी की थी। हां शिखर धवन की बल्लेबाजी ने पिछले मैच में निराश किया था। दूसरे मैच में धवन एक बार फिर फॉर्म में वापसी की कोशिश करेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493