‘मिस्टर लेले’ में फिर दिखेगी वरुण, करण, खेतान की तिकड़ी

मुंबई, 13 जनवरी – ‘मिस्टर लेले’ में एक बार फिर अभिनेता वरुण धवन, फिल्म निर्माता करण जौहर, और निर्देशक शशांक खेतान की तिकड़ी देखने को मिलेगी। यह तीसरी बार है, जब इन तीनों की तिकड़ी ‘मिस्टर लेले’ में एक साथ देखने को मिलेगी। इससे पहले वर्ष 2014 में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और साल 2017 में ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में यह तिकड़ी नजर आई थी।

करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म ‘मिस्टर लेले’ 1 जनवरी, 2021 को रिलीज होगी।

धर्मा प्रोडक्शन ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, “हम्प्टी और ब्रद्री को अपनी दुल्हनिया मिल गई और हैप्पी एंडिंग हो गई.. अब एक नई स्टोरी का समय है, इस बार हीरो को दुल्हन की तलाश नहीं है! तीसरी बार वरुण धवन और शशांक खेतान साथ आ रहे हैं! जुड़े रहें, थोड़ा तो मजा लेले!”

जौहर ने भी इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “जब आपको लगता है कि खबर और अच्छी नहीं हो सकती, बस यह और अधिक मनोरंजक हो जाती है! मिस्टर लेले वरुण धवन के साथ शशांक खेतान 2021 की शुरुआत धमाके के साथ करने वाले हैं।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493