आस्ट्रेलियन ओपन : फाइनल में जोकोविक के सामने होंगे थीम

मेलबर्न, 31 जनवरी- आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने पहली बार आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई है। थीम ने शुक्रवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को मात दे फाइनल में प्रवेश किया। थीम ने तीन घंटे 42 मिनट तक चले मैच में ज्वेरेव को 3-6, 6-4, 7-6 (7-3), 7-6 (7-4) से हराया।

फाइनल में उनका सामना वर्ल्ड नंबर-2 और सात बार आस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविक से होगा। जोकोविक ने पहले सेमीफाइनल में 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया है।

पिछले साल थीम इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में ही बाहर हो गए थे। वह इस बार पहली दफा सेमीफाइनल में पहुंचे थे। यह थीम का कुल तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा। वह दो बार-2019 और 2018 में फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे थे लेकिन राफेल नडाल से हार गए थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493