भारतीय मजदूर संघ के नेता आप में शामिल

नई दिल्ली, 3 फरवरी-भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष देवराज भड़ाना अपने समर्थकों के साथ सोमवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। आप नेता संजय सिंह ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा, “बीएमएस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा है और भाजपा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।”

बीएमएस ने आप के समक्ष मांगों की एक सूची रखी थी और पार्टी ने 11 फरवरी को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद इन मांगों पर विचार करने का वादा किया है।

बीएमएस ने मांग की थी, “रिक्तियों में ‘सेलेक्ट’ और ‘पिक’ की नीति बंद कर दी जानी चाहिए। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) अधिकारी का सत्यापन बंद कर दिया जाना चाहिए। सभी कैडर के सभी कर्मचारियों को पदोन्नति दी जानी चाहिए।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493