खिलाड़ी की चोट के कारण फील्डिंग कोच उतरे मैदान पर

ऑकलैंड,  फरवरी – यहां ईडन पार्क मैदान पर भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में शनिवार को न्यूजीलैंड के असिस्टेंट कोच ल्यूक रोंची को मैदान पर फील्डिंग के लिए उतरना पड़ा। न्यूजीलैंड की टीम इस समय खिलड़ियों की चोटों से जूझ रही है। उसके नियमित कप्तान केन विलियम्सन भी चोट के कारण टीम से बाहर हैं।

इसलीए टीम के असिस्टेंट कोच रोंची को मैदान पर उतरना पड़ा। वह 37वें ओवर में टीम की जर्सी पहन कर मैदान पर आए। वैसे मिशेल सैंटनर और स्कॉट कुगलेजिन को मैदान पर चोटिल खिलाड़ी की जगह सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतरना था लेकिन दोनों बुखार से पीड़ित थे, इसलिए रौंकी को जर्सी पहनी पड़ी।

खिलाड़ियों की कमी के बीच भी न्यूजीलैंड़ टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत पर 2-0 की अजेय बढ़त लेने में सफल रही है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493