सीआरपीएफ की एक महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक महिला कांस्टेबल ने होस्टल के बाथरूम में फांसी लग कर खुदकुशी कर ली।

राजस्थान निवासी लक्ष्मी को पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी स्थित सीआरपीएफ होस्टल के तीसरे माले पर बुधवार आधी रात के बाद करीब एक बजे फंदे पर लटका देखा गया।

पुलिस ने बताया कि एक महिला कांस्टेबल ने उसे इस हालत में देखा और इसकी जानकारी अपने से वरिष्ठ कर्मियों को दी, जिन्होंने बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी।

वह 2010 में सीआरपीएफ का हिस्सा बनी थी और इसके 135 बटालियन में उसकी नियुक्ति हुई थी।

जांच अधिकारी ने बताया कि लक्ष्मी तनाव से गुजर रही थी और सीआरपीएफ अस्पताल में पिछले कुछ महीने से उसका इलाज चल रहा था।

अधिकारी ने बताया, “लक्ष्मी के पति राकेश भी सीआरपीएफ में हैं। इनकी एक साल पहले शादी हुई थी।”

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493