गार्गी कॉलेज: छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले में 10 गिरफ्तार

नई दिल्ली-दिल्ली के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया है कि हौज़ख़ास थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच है. अतुल ठाकुर का कहना है कि पुलिस की टीम संदिग्धों की पहचान के लिए एनसीआर के अलग-अलग शहरों में जा रही हैं और सभी तरह के वीडियो सबूतों की जाँच कर रही है.

इसी महीने गार्गी कॉलेज में कल्चरल फ़ेस्टिवल के दौरान महिलाओं के साथ कथित छेड़ख़ानी हुई थी. इस मामले की गूंज संसद में भी सुनाई दी थी.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के एक सवाल के जवाब में कहा था कि लड़कियों के साथ छेड़ख़ानी करने वाले बाहरी लोग थे और कॉलेज प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए कहा गया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493