2 फिल्मों का सह-लेखन कर रहीं टिस्का

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनय का लोहा मनवा चुकीं अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा का कहना है कि वह दो फिल्मों का सह-लेखन कर रही हैं। दोनों फिल्में अलग-अलग शैली की हैं।

टिस्का ‘एक्टिंग स्मार्ट’ नाम से एक किताब भी लिख चुकी हैं। उनका इरादा अपनी लेखन प्रतिभा का इस्तेमाल फिल्मों के सह-लेखन में करने का है।

इस बारे में पूछे जाने पर टिस्का ने आईएएनएस को बताया, “हां। कुछ चीजों पर बातचीत चल रही है। इसमें समय लगता है। मैं अभिनय के साथ-साथ लेखन पर भी काम कर रही हूं। आशा करती हूं कि जल्द स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।”

उन्होंने कहा, “मैं उनका संपूर्ण लेखन नहीं कर रही हूं। मैं उनका सह-लेखन कर रही हूं।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493