बार्सिलोना, 22 जनवरी (आईएएनएस)। लियोनेल मेसी के गोल की मदद से ब्राजील ने बुधवार को खेले गए कोपा डेल रे के पहले चरण के क्वार्टर फाइनल मैच में एटलेटिको मेड्रिड को 1-0 से हरा दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मेसी ने रेगुलेशन टाइम शुरू होने से पांच मिनट पहले यह गोल किया। यह गोल पेनाल्टी किक पर हुआ।
जुआफ्रान टॉरेस ने बार्सिलोना के सर्गियो बुस्क्वेट्स को 85वें मिनट में डी-एरिया में गिराया, जिसका खामियाजा एटलेटिको को पेनाल्टी से भुगतना पड़ा।
एटलेटिको के गोलकीपर जान ओबलाक ने शुरूआती प्रयास रोक दिया था लेकिन मेसी ने रीबाउंड पर कोई गलती नहीं की और अपनी टीम को जीत दिला दी।
दोनों टीमों 10 दिन के बाद एक बार फिर दूसरे चरण के क्वार्टर फाइनल मैच में भिड़ेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath