कर्नाटक में तीन कश्मीरी छात्रों खिलाफ राजद्रोह का मामला

हुबली (कर्नाटक), 16 फरवरी – कर्नाटक के हुबली में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन कश्मीरी छात्रों पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए जाने पर दर्ज किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।हुबली, बेंगलुरू से 410 किमी उत्तरपश्चिम में है।यह धारा राज्य के खिलाफ अपराधों से जुड़ी है।

संस्थान के प्राचार्य बसवराज अनामी ने पुलिस से शिकायत की कि प्रथम वर्ष के छात्रों को केंद्र सरकार के कोटे के तहत प्रवेश मिला है।
यह घटना तब हुई जब कॉलेज में शुक्रवार को पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया था। वे इस कार्यक्रम में शामिल होने के बजाय हॉस्टल में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए वीडियो बना रहे थे।

प्राचार्य को इस घटना की जानकारी शनिवार को वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पता चली।
पाकिस्तान समर्थक और भारत विरोधी नारे लगाने के लिए छात्रों की निंदा करते हुए राज्य के उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि सरकार किसी के द्वारा इस तरह की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493