डब्ल्यूएचओ का विशेषज्ञ दल चीन पहुंचा

बीजिंग- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का संयुक्त विशेषज्ञ दल पेइचिंग पहुंचा। यह दल चीन के संबंधित विभागों और विशेषज्ञों के साथ भेंट करेगा और नए कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रयास करेगा। चीन का मानना है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा समग्र विश्व के लिए चुनौती है, बिल्कुल जलवायु परिवर्तन मुद्दे की भांति। नये कोरोना वायरस महामारी से लोगों ने स्पष्ट देखा है कि हम एक दूसरे से जुड़े हैं। कोई भी देश अकेले ही समग्र मानव के सामने मौजूद विभिन्न चुनौतियों का निपटारा नहीं कर सकता है। कोई भी देश अपने को बंद करने की स्थिति में नहीं रख सकता है। इसी कारण अधिकाधिक देश चीन के साथ कठिनाई दूर करने के लिए खड़े हुए हैं।

अब तक विश्व के 160 से अधिक देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने चीन का समर्थन जताया। दर्जन भर देशों की सरकारों और जनता ने चीन को राहत दी है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493