महिला टी-20 विश्व कप : भारत ने किया विजयी आगाज

सिडनी, 21 फरवरी – भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को यहां सिडनी शोग्राउंड मैदान पर खेले गए आईसीसी टी-20 विश्व कप के पहले मैच में मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया को 17 रनों से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। आस्ट्रेलियाई टीम 19.5 ओवरों में 115 रन ही बना सकी।

मेजबान टीम के लिए एलिसा हिली ने 35 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सिर्फ एश्ले गार्डनर ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सकीं। उन्होंने 34 रन बनाए।

भारत के लिए लेग स्पिनर पूनम यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और चार ओवरों में 19 रन देकर चार विकेट लिए। इस बीच वे हैट्रिक से चूक गईं।

उनके अलावा शिखा पांडे ने तीन, राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक विकेट लिया।

इससे पहले भारत ने दीप्ती शर्मा के नाबाद 49 रनों के दम पर सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। दीप्ती ने 46 गेंदों की पारी में तीन चौके मारे। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 29 रनों की पारी खेली।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493