रूसी टेनिस स्टार देगतियारेवा का निधन

मास्को, 22 जनवरी (आईएएनएस)। प्रतिभाशाली रूसी टेनिस स्टार वियोलेटा देगतियारेवा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। एक समय देगतियारेवा को ‘अगले अन्ना कुर्निकोवा’ की संज्ञा दी गई थी।

ऐसा कहा जा रहा है कि देगतियारेवा का निधन 12 जनवरी को हुआ है लेकिन इसकी खबर सार्वजनिक नहीं की गई। यह खबर बुधवार को ही सार्वजनिक हो सकी।

देगतियारेवा की मित्र और टेनिस स्टार अनास्तासिया वोवेंको ने फेसबुक पर इस सम्बंध में चौंकाने वाली जानकारी पोस्ट की।

देगतियारेवा को किन परिस्थितियों में दिल का दौरा पड़ा, इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है क्योंकि रूसी मीडिया की रिपोर्ट में यह साफ नहीं हो सका है कि उन्हें ट्रेनिंग के दौरान दिल का दौड़ पड़ा।

23 साल की देगतियारेवा बीते साल तुर्की में आयोजित आईटीएप्फ प्रो सर्किट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493