भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी का टि्वटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया। मामला राम मंदिर पर कोठारी एक ट्वीट से जुड़ा है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि दिग्विजय जी, राम मंदिर निर्माण के लिए बनाए गए ट्रस्ट पर अनावश्यक विवाद न करें। सनातन धर्म की इतनी चिंता है तो सबसे पहले भोपाल लोकसभा चुनाव के दौरान सब्जी मंडी भोपाल स्थित राम मंदिर को कांग्रेस कार्यालय की जमीन देने के किए गए अपने वादे को पूरा करें।
dharmpath.com dharmpath