क्राइस्टचर्च टेस्ट : न्यूजीलैंड 235 रनों पर ऑल आउट

क्राइस्टचर्च, 1 मार्च – न्यूजीलैंड ने यहां हेग्ले ओवल मैदान पर भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए।

भारत ने पहली पारी में 242 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत दूसरी पारी में सात रनों की बढ़त लेकर उतरेगी।

दिन की शुरुआत 63 रनों से करने वाली कीवी टीम के लिए टॉम लाथम ने 122 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 52 रनों की पारी खेली। उनके अलावा तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने एक बार फिर बल्ले से बेहतरीन खेल दिखाते हुए 49 रन बनाए। अपनी पारी में जेमिसन ने 63 गेंदों का सामना कर सात चौके लगाए।

जेमिसन के दम पर ही कीवी टीम 200 के आंकड़े को पार करने में सफल रही क्योंकि एक समय उसने अपने आठ विकेट 188 रनों पर ही खो दिए थे। जेमिसन को अंत में नील वेग्नर का भी अच्छा साथ मिला जिन्होंने 41 गेंदों पर 21 रन बनाए।

भारत के लिए मोहम्मद शमी ने चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। रवींद्र जडेजा के हिस्से दो और उमेश यादव के हिस्से एक सफलता आई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493