उप्र : हमीरपुर में विकलांग युवती से दुष्कर्म

बांदा, 22 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले में एक बैंक से पेंशन निकालने गई एक विकलांग युवती से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में है।

मौदहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रज्जनलाल त्रिपाठी ने बताया, “खंडेहा गांव का युवक नबलू प्रजापति 23 साल की एक विकलांग युवती को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर टिकरी गांव के बैंक से पेंशन निकलवाने ले गया और वापसी में उसके साथ दुष्कर्म किया।”

पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर उसे चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493