एक कांग्रेसी विधायक के इस्तीफे के बाद और दे सकते हैं इस्तीफा

भोपाल-मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर सियासी संकट एक कांग्रेसी विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे के बाद और गहरा गया है। आशंका है कि इसके बाद और भी कांग्रेस विधायक अपना इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि इस पूरे मामले में कांग्रेस की ओर से बार-बार एक ही बयान आ रहा है कि हमारी सरकार को कोई संकट नहीं है। लेकिन सीएम हाउस में देर रात तक भाजपा विधायकों के साथ चली कमलनाथ की बैठक इस ओर इशारा कर रही है कि सरकार पलटवार की तैयारी कर रही है। अभी भी विधायक बिसाहूलाल सिंह, रघुराज सिंह कंसाना और हरदीप सिंह डंग और सुरेंद्र सिंह शेरा के बेंगलुरु में होने की खबर है। बिसाहूलाल‍ सिंह के बेटे ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493