भोपाल-बीजेपी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले चुनाव में एक सीट पर पार्टी की विजय सुनिश्चित है और दूसरी सीट भी जीतने का प्रयास किया जाएगा। विष्णुदत्त शर्मा ने यहां प्रदेश बीजेपी कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही। राज्यसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों पर मंथन करने के लिए यह बैठक आयोजित की गयी।
dharmpath.com dharmpath