एचआईएल-3 का रंगारंग उद्घाटन

भुवनेश्वर, 22 जनवरी (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया लीग (आईआईएल) के तीसरे संस्करण का गुरुवार को रंगारंग उद्घाटन हुआ। स्थानीय कलिंगा स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच लगभग 6000 दर्शकों ने आतिशबाजी का भी लुत्फ लिया।

अभिनेत्री परिजाद जोराबियन ने उद्घाटन समारोह की प्रस्तुति की। इसमें लेजर शो के अलावा ओडिशा के फिल्म कलाकार सब्यसाची और अर्चिता ने भी कार्यक्रम पेश किए।

रंगारंग कार्यक्रम के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एचआईएल ट्रॉफी का अनावरण किया। इस लीग में खेलने वाली छह टीमों के बीच गुरुवार से इस ट्रॉफी के लिए घमासान होगा।

लीग का आयोजन 22 जनवरी से 22 फरवरी तक होगा। कलिंगा लांसर्स स्थानीय टीम है और यह उद्घाटन मुकाबले में रांची रेज से भिड़ेगी, जो पहली बार इस लीग में खेल रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493