टेनिस : फ्रेंच ओपन सितंबर तक के लिए टला

पेरिस, 17 मार्च-दुनियाभर में फैले कोरोनावायरस के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट को सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है। आयोजनकर्ताओं ने मंगलवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। फ्रेंच ओपन का आयोजन पहले 18 मई से सात जून तक होना था, लेकिन अब इसका आयोजन 20 सितंबर से चार अक्टूबर तक किया जाएगा।

आयोजनकर्ताओं ने एक बयान में कहा, “18 मई से टूर्नामेंट का आयोजन करवाना मुमकिन ही नहीं था। हमारे पास सितंबर तक टूर्नामेंट को टालने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।”

एफएफटी ने एक बयान में कहा, ” हम मुश्किल लेकिन साहसिक फैसला लिया है। पिछले एक हफ्ते में हालात काफी गंभीर हो गए हैं। हम सभी के स्वास्थ्य का खयाल रखना चाहते हैं। हम साथ मिलकर ही कोरोनावायरस से लड़ाई लड़ सकते हैं।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493