भोपाल- राजधानी भोपाल में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है. शुक्रवार की सुबह से ही राजधानी भोपाल व अन्य जगहों पर तेज बारिशों (Raining) का दौर शुरू हो गया. मौसम ने गुरूवार की रात से ही अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया था और बीती रात को भी तेज बारिश हुई थी. प्रदेश में बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. किसानों का कहना है कि इस असमय हुई बारिश से गेहूं, चना और संतरे की फसल नष्ट हो गई है. किसानों ने सरकार से मदद की गुहार भी लगाई है.
dharmpath.com dharmpath