नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में चुनावी माहौल के बीच दिल्ली बार ग्रुप के वकीलों ने गुरुवार को तीस हजारी अदालत के सामने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुख्यमंत्री उम्मीदवार किरण बेदी के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। वकीलों का कहना है कि 17 साल पहले किरण बेदी जब दिल्ली की डीसीपी थीं, उन दिनों उन्होंने वकीलों पर लाठीचार्ज करवाया था।
दिल्ली बार ग्रुप की ओर से जारी बयान के अनुसार, “किरण बेदी ने डीसीपी रहते हुए कई ऐसे कदम उठाए थे, जिनका उन्हें कड़ा विरोध झेलना पड़ा। अब लगता है कि उनकी राजनीति की राह भी आसान नहीं रहने वाली।”
बयान में कहा गया कि किरण बेदी ने लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर भाजपा का दुपट्टा चढ़ाया। वह स्वतंत्रता सेनानियों का भगवाकरण कर रही हैं।
एक वकील अखिलेंद्र नाथ ने कहा, “लगता है किरण बेदी 11.65 करोड़ की अपनी संपत्ति दोगुनी करने के लिए भाजपा में शामिल हुई हैं।”
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath