मप्र में भाजपा कार्यकर्ता बांट रहे राशन और राहत सामग्री

भोपाल- देश में आई कोरोनावायरस महामारी के बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद के लिए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अभियान चलाए हुए हैं। जगह-जगह गरीब, अभावग्रस्त एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कोरोना संकट का मुकाबला कर रहे देश और प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं जीवनयापन के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराने के निर्देश पर हजारों कार्यकर्ता स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश देने के साथ गरीब, अभावग्रस्त लोगों को यह सामान उपलब्ध करा रहे हैं।

इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को राजधानी के कोलार क्षेत्र के दामखेड़ा की विभिन्न बस्तियों में दिहाड़ी मजदूरों को मास्क, भोजन के पैकेट वितरित किए।

शर्मा का कहना है कि प्रदेश में भाजपा के लाखों कार्यकर्ता इसी तरह से संकट के समय में जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं, कोरोना के खिलाफ यह लड़ाई अभी लंबी चलनी है और जब तक स्थिति पूरी तरह से सामान्य न हो जाए, हमें निरंतर जरूरतमंद लोगों की सहायता करते रहना है।

इसी तरह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पांडे अपने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों तथा अन्य पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे जिस गांव या जिस मोहल्ले में रहते हैं, उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएं और सावधानी बरतें। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राज्य के 56 संगठनात्मक जिलों में और मंडल पंचायत तक लगातार अपनी भूमिका का निभा रहे हैं।

इसी तरह राज्य के अन्य हिस्सों में भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जरूरतमंदों को सामग्री वितरण करने का अभियान चलाए हुए हैं। जगह-जगह भोजन का निर्माण कराया जा रहा है। पैकेट बनाकर बस्तियों में बांटे जा रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493