मप्र : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बिजली बिल उपभोक्ताओं के छह महीने के बिजली बिल माफ करने के मांग की

भोपाल– #kamalmath पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम #shivraj singh chauhan शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर सुझाव दिए हैं साथ की जनहित में कुछ मांग भी की है.उन्होंने कहा #covid_19 कोरोना महामारी की त्रासदी किसी से छिपी नहीं है, प्रदेश के नागरिकों को इस संक्रमण के बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है. प्रदेश के गौरवशाली इतिहास इस बात गवाह है कि प्रतिकूल परिस्थितियों में हम सब लोग दल की सीमाओं से ऊपर उठकर प्रदेश के हित में काम करते हैं. उन्होंने योजना के दायरे में आने वाले लोगों के छह महीने तक बिजली बिल माफ किए जाने की मांग की है. वहीं ग्रामीण इलाकों में 14 फीसदी आबादी से 6 महीने का पानी बिल भी मांफ किए जाने की मांग की है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पानी बिलजी बिल माफी से प्रदेश सरकार पर कोई बहुत बड़ा आर्थिक बोझ नहीं पड़ने वाला है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि सीएम शिवराज सकारात्मक निर्णय लेंगे.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493