बिहार में धूप, तापमान में वृद्धि

पटना, 23 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह धूप निकली और तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने तथा तापमान में भी वृद्धि का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, गया का 8.4 डिग्री, भागलपुर का 11.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 15.6 डिग्री, गया का 25़1 डिग्री और पूर्णिया का 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493