मप्र में बारिश, बढ़ी शीतलहर

भोपाल, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह बारिश व कोहरे का असर दिखाई दिया। बारिश के बाद शीतलहर भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।

राज्य का अधिकांश हिस्सा शुक्रवार सुबह कोहरे की चादर में लिपटा रहा। राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को हुई बारिश की वजह से मौसम सर्द बना हुआ है।

मप्र में बीते 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर बारिश हुई है। राजधानी भोपाल में 1.1 मिलीमीटर, ग्वालियर में 14.5 मिलीमीटर व जबलपुर में 3.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। राजगढ़, सागर, विदिशा, शाजापुर, उज्जैन, नीमच व मंदसौर में ओलावृष्टि हो सकती है।

भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री, इंदौर में 13 डिग्री, ग्वालियर में 8.1 डिग्री तथा जबलपुर में 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री, इंदौर में 22.4 डिग्री, ग्वालियर में 14 डिग्री व जबलपुर में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493