लंदन- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शनिवार को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टांग खिंचाई की जिसके बाद धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने मजेदार जवाब दिया।
पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी करते समय धोनी से बात करते हुए एक फोटो साझा की है।
पीटरसन ने फोटो के साथ लिखा, “हे धोनी, आप वहां मेरे लिए फील्डर क्यों नहीं रखते? आप लोगों के खिलाफ रन करना कितना आसान है।”
इस पर चेन्नई ने एक फोटो ट्वीट की जिसमें धोनी पीटरसन को स्टम्पिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ चेन्नई ने लिखा, “कई बार फील्डर की जरूरत नहीं होती।”
dharmpath.com dharmpath